Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. सावन मास की शीतला सप्तमी (Sheetla Saptami) : मां लक्षमी की विशेष ​कृपा पाने के लिए आज है विशेष योग, करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ

सावन मास की शीतला सप्तमी (Sheetla Saptami) : मां लक्षमी की विशेष ​कृपा पाने के लिए आज है विशेष योग, करें लक्ष्मी चालीसा का पाठ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sheetla Saptami of Sawan month

सावन मास की शीतला सप्तमी Sheetla Saptami : जीवन में सुख समृद्धि को प्राप्त करने के प्राचीन शास्त्रों में वृहद रूप से बताया गया है।सावन मास भगवान भोले नाथ का प्रिय महीना है।आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दिन शुक्रवार तारीख 30 जुलाई है। सावन माह में इस दिन का विशेष महत्व है। मां लक्षमी की विशेष ​कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखकर माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार, आज पूरा दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और सुबह से दोपहर तक अमृत सिद्धि योग और रवि योग बना रहेगा।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

स्कन्द पुराण के अनुसार मां लक्षमी रोगों का नाश करतीं है। माता शीतला अपने हाथों में कलश, सूप, झाड़ू और नीम के पत्ते धारण किए हुए रहती हैं और गधे की सवारी करती हैं। इस दिन शीतला माता के पूजन के बाद वट का पूजन भी किया जाता है।आपको बता दें कि शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है।आज के दिन लक्ष्मी चालीसा, दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती आदि का पाठ करना चाहिए।

जानिए पूजा मुहूर्त

शुभ मुहूर्त– अभिजीत 30 जुलाई दिन शुक्रवार को सुबह 11:59 am से दोपहर 12:52 pm

विजय मुहूर्त 30 जुलाई दोपहर 02:44 pm से दोपहर 03:38 pm

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

गोधुली मुहूर्त 30 जुलाई शाम 07:09 pm से शाम 07:27 pm

Advertisement