Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Shibani-Farhan Wedding: पिता जावेद अख्तर ने इस डेट पर लगाई मोहर, इसी महीने होगी शादी

Shibani-Farhan Wedding: पिता जावेद अख्तर ने इस डेट पर लगाई मोहर, इसी महीने होगी शादी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Shibani-Farhan Wedding: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) पिछले काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दरअसल, अब दोनों की शादी की तारीख सामने आ चुकी है। जावेद अख्तर (Javed Akhtar) की तरफ से मुहर लगा दी गई है।

पढ़ें :- Mouni Roy Glamorous Photos: ब्लैक शॉर्ट में मौनी रॉय ने काटा गदर, इंटरनेट पर मचा बवाल

आपको बता दें, जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने बताया था कि फरहान और शिबानी दोनों शादी के बंधन में 21 फरवरी को बंध जाएंगे। आगे उन्होंने बताया दोनों की शादी खंडाला स्थित जावेद फैमिली होम में (Farhan Akhtar-Shibani Dandekar tie the knot on February 21) बेहद सादगी से होगी।

कुछ चुनिंदा लोग होंगे शादी में शामिल

आगे उन्होंने बताया कि कोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों के कारण, कुछ चुनिंदा लोग ही शादी में शामिल होंगे। इसी के साथ उन्होंने खुलासा खुलासा किया कि न्यौते अभी तक नहीं भेजे गए हैं, शादी के लिए कुछ मेहमानों को न्यौते जाने बाकी हैं। आगे उन्होंने बताया कि शादी की सारी तैयारियां वेडिंग प्लानर्स संभाल रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि ये एक इंटिमेट समारोह होगा।स्थिति को ध्यान में रखते हुए ये क्लियर है कि हम बड़े पैमाने पर किसी भी चीज को होस्ट नहीं कर सकते। इसलिए हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं। ये एक बहुत ही साधारण शादी होगी।

पढ़ें :- VIDEO: सेट पर शाहरुख खान की कार का हुआ था बड़ा एक्सीडेंट, मेकर्स को झेलना पड़ा 2.6 करोड़ का नुकसान

आप सभी को बता दें कि इस दौरान जावेद अख्तर ने इस दौरान होने वाली बहू की खूब तारीफ की। जी दरअसल उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार शिबानी को काफी पसंद करता है। वैसे आप सभी को हम यह भी बता दें कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, मार्च 2022 में शादी करने वाले थे हालाँकि अब डेट बदल गई है।

Advertisement