Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Shiv Navaratri Mahotsav : महाकाल के आंगन में बिखरा शिव नवरात्रि महोत्सव का उल्लास, किया जा रहा है अद्भुत श्रृंगार

Shiv Navaratri Mahotsav : महाकाल के आंगन में बिखरा शिव नवरात्रि महोत्सव का उल्लास, किया जा रहा है अद्भुत श्रृंगार

By santosh singh 
Updated Date

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित भूत भावन भगवान महाकालेश्वर मंदिर (Bhoot Bhavan Bhagwan Mahakaleshwar Temple) में इन दिनों शिव नवरात्रि महोत्सव (Shiv Navaratri Mahotsav) का उल्लास बिखरा हुआ है। इस अवसर पर प्रति दिन राजाधिराज महाकाल का अद्भुत श्रृंगार किया जा रहा है तो वहीं मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता भी लगा हुआ है। गौरतलब है कि उज्जैन के महाकाल मंदिर में ही महाशिवरात्रि के अवसर पर नौ दिनों तक शिव नवरात्रि उत्सव (Shiva Navratri Utsav) मनाया जाता है।

पढ़ें :- CM Omar Abdullah-journalist Nidhi Razdan: CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुआ रिश्ता और बात पहुंच गई शादी तक

उज्जैन में महाशिवरात्रि से पहले शिव नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है और इस दौरान महाकाल को दूल्हे की तरह सजाया जाता है । यह पर्व केवल उज्जैन के महाकालेश्वर मं​दिर में ही मनाया जाता है। महाशिवरात्रि से 9 दिन पहले शिव नवरात्रि शुरू होते हैं और इस दौरान 9 दिनों तक महाकाल का अलग-अलग प्रकार से श्रृंगार किया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन शिव नवरात्रि का समापन होता है।

पढ़ें :- Sanskriti Sansad : श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ , जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार

कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था। जिस तरह लोग शादी-विवाह से पहले कुछ परंपराएं निभाई जाती है और हल्दी-मेहंदी की रस्म होती है। उसी प्रकार शिव नवरात्रि में भी भगवान महाकाल को चंदन का लेप लगाया जाता है और फिर मेहंदी लगाई जाती है।

मध्यप्रदेश से अक्षय की रिपोर्ट

Advertisement