Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. शिवराज जी, मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को डिफाल्टर क्यों बना दिया? मध्य प्रदेश के सीएम से कमलनाथ ने पूछा

शिवराज जी, मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को डिफाल्टर क्यों बना दिया? मध्य प्रदेश के सीएम से कमलनाथ ने पूछा

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा और कांग्रेस की तरफ से कई दावे किए जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, शिवराज जी मध्य प्रदेश की जनता आपके 18 साल के झूठों का एक-एक कर हिसाब लेने वाली है।

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी आजकल वायदा कारोबार में लगे हुए हैं। इस बात को मध्य प्रदेश की जनता सबसे बेहतर ढंग से समझती है। वह किसानों की भलाई का दिखावा कर रहे हैं, नौजवानों के भविष्य की बात कर रहे हैं और महिलाओं के कल्याण का स्वांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- बीजेपी ने रची पूरी साजिश, घटना के वक्त घर पर नहीं थे केजरीवाल,स्वाति के आरोप झूठे : आतिशी

इसके साथ ही कहा, लेकिन जनता पूछ रही है कि आप इतने सच्चे थे तो….कांग्रेस सरकार में शुरू हुई किसानों की कर्ज माफी आपने क्यों बंद कर दी? मध्य प्रदेश के लाखों किसानों को डिफाल्टर क्यों बना दिया? लाखों छात्र और अभ्यर्थी क्यों हर रोज अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं? शिवराज जी, अगर आप महिलाओं के लिए इतनी बातें करते हैं तो आखिर क्यों बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को कई महीने से पेंशन नहीं मिली है? आप महिला कल्याण के इतने हितैषी हैं तो अरहर की दाल 180 रुपए किलो से ऊपर क्यों कर दी? शिवराज जी मध्य प्रदेश की जनता आपके 18 साल के झूठों का एक-एक कर हिसाब लेने वाली है।

Advertisement