Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shocking case: अचानक अपना ही गला पकड़ रोने चीखने लगे बच्चे, स्कूल में मचा हड़कंप

Shocking case: अचानक अपना ही गला पकड़ रोने चीखने लगे बच्चे, स्कूल में मचा हड़कंप

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेहद ही अजीब घटना हुई है। यहां पढ़ाई के दौरान अचानक स्कूल के बच्चे अपना ही गला दबाकर रोने और चीखने लगे। इनमें अधिकतर लड़कियां थी। बीस से अधिक छात्र और छात्राओं की अचानक ऐसी हरकत से मौजूद बाकी बच्चे बुरी तरह डर गए और क्लास छोड़ भागने लगे।

पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य

अचानक पूरे स्कूल में डर और दहशत का माहौल पैदा हो गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। बच्चों के परिजनों को भी स्कूल बुला लिया गया। कुछ को निजी चिकित्सकों के पास और कुछ को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सको ने इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जागीर गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एसडीएम खाने के के बाद छात्र छात्राएं अपने अपने क्लास में पढाई कर रहे थे। विद्यालय के पास पीपल के पेड़ की तरफ से कक्षा छह की शबनूर सबसे पहले दौड़ती हुई विद्यालय में आयी और गला पकड़ कर रोतेहुए जमीन पर गिर गई।

इसी तरह से बाकी के बीस बच्चे भी अपना गला पकड़ कर दर्द और जलन की बात कहते हुए जमीन पर गिर गए।इससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई।स्कूल प्रिंसिपल और चपरासी जुगल किशोर ने डायल 112 पुलिस व स्वास्थ्य विभाग व एसडीएम को सूचना दी। खबर मिलते ही अभिभावक भी वहां पहुंच गए। एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्राओं को सीएचसी ले जाया गया।

पढ़ें :- Mathura Boat Collides : यमुना नदी में पांटून पुल से टकराई नाव, 25 लोग थे सवार, बचाव दल ने 15 को बचाया और तीन की मौत
Advertisement