Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shocking News: अपनी बुजुर्ग दादी के साथ पोते ने जो किया ये जान कर हैरान रह जाएंगे आप

Shocking News: अपनी बुजुर्ग दादी के साथ पोते ने जो किया ये जान कर हैरान रह जाएंगे आप

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कहा जाता है दादी और पोते का रिश्ता सबसे अनोखा रिश्ता होता है। दादी अपने पोते में अपना बचपन जीती हैं। लेकिन इस कलयुगी पोते ने अपनी दादी के साथ जो किया वो रिश्तों को तार तार कर देने वाला है। जो भी पोते की इस हरकत को सुन रहा हैरान रह गया।

पढ़ें :- Free petrol scheme: उत्तर प्रदेश के इस शहर में इस दिन मिलेगा मुफ्त पेट्रोल, बस इतनी सी है शर्त

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला की मौत हो जाने के बाद उसके पोते ने जो किया वो बेहद हैरान कर देने वाला है।

दरअसल, मुजफ्फरनगर की कालोनी लक्ष्मण विहार की है। यहां एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थी चारो तरफ खुशियों और जश्न की माहौल था। ऐसे में घर की बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई।

आनन फानन में परिवारवालों ने बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके पोतो गौरव गुप्ता ने जो किया वो जानने के बाद आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। पोते ने अस्पताल प्रशासन को लिखकर दे दिया कि उसके घर में शादी हैं शव को अस्पताल के मोर्चरी में ही रख लें।

12 जून को जब शादी हो जाएगी तब शव ले जाएंगे। जब इस करतूत के बारे में महिला के बेटे को पता चला तो वो रात में ही अस्पताल पहुंचे। अपनी मां का शव मांगा। अस्पताल प्रशासन ने पोते के पत्र का हवाला देते हुए शव देने से मना कर दिया। इस बीच पोते को बुलाया गया जब जाकर बुजुर्ग महिला का शव उसके बेटे को दिया गया।

पढ़ें :- Viral Video: लखनऊ में युवती को बंदूक हवा में लहराते हुए रील बनाना पड़ा महंगा, एक्शन में आयी UP पुलिस
Advertisement