Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking Video: रस्सी की तरह सांप को पकड़े नजर आई लड़की, कमजोर दिल वाले न देखें video

Shocking Video: रस्सी की तरह सांप को पकड़े नजर आई लड़की, कमजोर दिल वाले न देखें video

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Viral Video: बरसात के मौसम में जहरीले सांपों का खतरा काफी बढ़ जाता है, ऐसे में ना जाने कब ये किसे काट लें। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की का सांप पकड़ने का वीडियो सामने आया है। जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचेंगे कि सांप पकड़ना बच्चों का खेल तो नहीं। लड़की ने सांप को उठाकर ऐसे पकड़ा जैसे उसके हाथ में सांप ना होकर कपड़े सुखाने वाली रस्सी है।

पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की चलते हुए आती है और जमीन पर मौजूद सांप को देखते ही उसे अपने हाथों में उठा लेती है। इस दौरान उसने किसी भी तरह की कोई सावधानी नहीं बरती और आसानी से सांप को हाथ में उठा लिया। इसके बाद वो सांप को ऐसे संभालती हुई नजर आ रही है जैसे उसके हाथ में कोई सांप नहीं है बल्कि एक रस्सी है।

पढ़ें :- संजय सिंह का अमेरिकी ट्रेड पर बड़ा बयान, बोले- मोदी ने किसानों के डेथ वारंट पर किया हस्ताक्षर, हमारी संप्रभुता और स्वाभिमान का सौदा क्यों?

सांप पकड़ने के इस खतरनाक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Rawat_1199 अपने अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई लोगों ने देखा और लाइक किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा- ‘हिम्मत कहां से आ गई दीदी में’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘इसको डर नहीं लग रहा सांप से’।

Advertisement