Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking Video: हरी मिर्च से चिली आइसक्रीम देख भड़के आइसक्रीम के दीवाने, वायरल हुआ वीडियो

Shocking Video: हरी मिर्च से चिली आइसक्रीम देख भड़के आइसक्रीम के दीवाने, वायरल हुआ वीडियो

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Ice Cream Made From Green Chillies: इन दिनों एक वीडियो सामने आ रहा है जिसे आइसक्रीम के दीवाने देख भड़क गए हैं। अगर आपको भी आइसक्रीम बेहद पसंद है तो आपको भी यह वीडियो जरूर देखनी चाहिए। दरअसल इस वीडियो में एक शख्स हरी मिर्च से आइसक्रीम बनाता नजर आ रहा है। यह सुनने में भले ही अजीब लग रहा होगा, लेकिन वीडियो देखने के बाद आपको भी यकीन हो जाएगा।

पढ़ें :- पहलवान गौरव चाहर का संत प्रेमानंद महराज से मिलने का जुनून, थार और कार को कमर से बांधकर 90 KM तक खींचते हुए पहुंचे वृंदावन

दुनियाभर में आइसक्रीम के शौकीनों की कमी नहीं है। आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ो को सभी को बेहद पसंद होती है। मौसम कोई सा भी हो आइसक्रीम खाने का मजा ही अलग होता है। हाल ही में सामने आए इस अजीबोगरीब फूड एक्सपेरिमेंट के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पहले हरी मिर्च काटकर फिर इसमें ग्रीन चिली सॉस मिलाकर आइसक्रीम बनाता है।


उसके बाद शख्स आइसक्रीम के रोल बना कर उसमें ग्रीन चिली सॉस डालकर उसे सर्व करता है। हरी मिर्च और से चिली ग्रीन चिली सॉस से बने आइसक्रीम के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @food__for__life____ नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, एक यूजर ने लिखा- ‘आइसक्रीम हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिन्दा हैं’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘भैया एक आइसक्रीम लगाना मिर्ची मार के’।

Advertisement