Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आकांक्षा दुबे का हैरान करने वाला VIDEO आया सामने, मौत से पहले Instagram LIVE पर फूट-फूट कर रोई 

आकांक्षा दुबे का हैरान करने वाला VIDEO आया सामने, मौत से पहले Instagram LIVE पर फूट-फूट कर रोई 

By संतोष सिंह 
Updated Date

वाराणसी । भोजपुरी की  जानी-मानी  एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) का शव रविवार को वाराणसी के एक होटल में मिला। पुलिस को संदेह है कि 25 वर्षीय आकांक्षा दुबे की मौत आत्महत्या से हुई है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ये भी कहा कि पहली नजर की रिपोर्ट से लगता है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। लेकिन हमें मौत के कारणों को सुनिश्चित करने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। अब इस बीच आकांक्षा की मौत के ठीक पहले उनका एक लाइव वीडियो सामने आया है, जो उन्होंने इंस्टा पर लाइव करते वक्त बनाया था। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Maharajganj:पहले दिन 6 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र

 

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर लोकसभा सीट पर 9 मई को करेंगे नामांकन, मायावती से नहीं बन पाई बात

लेकिन इस बड़े कदम को उठाने से पहले आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)  शायद कुछ कहना चाहती थीं। शायद वह अपने मन की बात सभी को बताना चाहती थीं। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूडर्स कह रहे हैं। क्योंकि मौत से चंद घंटे पहले आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं। आकांक्षा के सुसाइड से पहले का कहा जाने वाला वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। 2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में आकांक्षा दुबे के चेहरे पर परेशानी और मायूसी दोनों साफ-साफ देखी जा सकती हैं।

वीडियो में यूं आकांक्षा दुबे(Akanksha Dubey)  ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन बिना कहे वह अपनी तकलीफ को सभी तक पहुंचाने की कोशिश करती नजर आईं। वह वीडियो में रोती हुई नजर आ रही हैं।  वीडियो के अंत में आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)  कैमरे के सामने से हट जाती हैं। जिसके बाद वह होटल के पंखे से लटकर अपना जान दे देती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस का शव पुलिस को पंथे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को भी कब्जे में ले लिया है।

आकांक्षा के होटल में मृत पाए जाने के कुछ ही घंटे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भोजपुरी गाने हिलोरे मारे पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं। उनके निधन की दुखद खबर उनके संगीत वीडियो ये आरा कभी हारा नहीं की रिलीज के दिन आई, जहां उन्हें पवन सिंह के साथ जोड़ा गया है। आकांक्षा भदोई की रहने वाली थी।

Advertisement