Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Janmashtami पर CM Eknath Shinde संग Shraddha ने मनाया जश्न, वीडियो हो रहा वायरल

Janmashtami पर CM Eknath Shinde संग Shraddha ने मनाया जश्न, वीडियो हो रहा वायरल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को हमेशा बेहतरीन अंदाज में देखा जाता है और आए दिन श्रद्धा को मुंबई में कई जगह पर स्पॉट किया गया। दरअसल, वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा हैं।

पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR

आपको बता दें, कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के मौके पर एक्ट्रेस दही हांडी के जश्न में पहुंचीं, जहां उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के साथ इस खास दिन को मनाया।

आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपने शेड्यूल में से कुछ समय निकाला और शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई में दही हांडी समारोह में भाग लिया।


एक्ट्रेस ने बीते शुक्रवार को उत्सव के लिए नारंगी अनारकली (orange anarkali) पहना था और वह हमेशा की तरह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान श्रद्धा कपूर को कार्यक्रम में उनकी 2016 की फिल्म ‘बाघी’ के गाने ‘छम छम’ पर डांस करते देखा गया। अब अगर हम काम के बारे में बात करें, तो श्रद्धा कपूर अगली बार नागिन ट्रायोलॉजी में नजर आएंगी।

वह रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगी, जिसके लिए उन्होंने इस साल की शुरुआत में स्पेन में शूटिंग की थी।

एक्ट्रेस को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक विलेन, साहो में एक्टर प्रभास के साथ, वरुण धवन के साथ स्ट्रीट डांसर 3 डी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिलहाल उनका यह अंदाज चर्चाओं में है।

Advertisement