नई दिल्ली। रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) की रिलीज से करीब डेढ़ महीने पहले मेकर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की रामायण विदेशी सिनेमाघरों में 30 मिनट कम रनटाइम के साथ रिलीज की जाएगी। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बनी रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) को बड़े स्केल पर बनाया गया है और इसकी ग्लोबल रिलीज को लेकर मेकर्स काफी ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, इंटरनेशनल ऑडियंस रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) का 30 मिनट का हिस्सा नहीं देख पाएंगे।
पढ़ें :- 'ब्रह्मास्त्र 2' पर अयान मुखर्जी का बड़ा खुलासा, बोले- पहले पार्ट में रह गई थीं कुछ खामियां, अब होगी और बेहतरीन कहानी
इंग्लिश रामायण में नहीं होंगे कोई गाने
दरअसल, मेकर्स ने रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) के इंग्लिश वर्शन के रनटाइम को 30 मिनट घटा दिया है। फिल्म से कुछ सीन्स हटाए जाएंगे और एक भी गाना विदेशी सिनेमाघरों में सुनने को नहीं मिलेगा।
30 मिनट घटाया गया रामायण का रनटाइम
वैरायटी इंडिया (Variety India) के मुताबिक, रामायण (Ramayana) को इंडियन और इंटरनेशनल मार्केट के लिए अलग-अलग एडिट किया जा रहा है। इंग्लिश वर्शन में रिलीज होने वाली रामायण में एक भी गाने शामिल नहीं किए जाएंगे। यहां तक कि कुछ सीन्स में भी कटौती की गई है। कुल मिलाकर करीब 3 घंटे की फिल्म में 30 मिनट का रनटाइम कम किया गया है।
पढ़ें :- धनुष की 'OM' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर 'Ramayana' को दी टक्कर, 31.55 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
क्यों घटा फिल्म का रनटाइम?
बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल ऑडियंस की पसंद को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है। इंडियन ऑडियंस ज्यादा रनटाइम वाली फिल्में तो देख सकती हैं, लेकिन विदेशों में कम रनटाइम के साथ फिल्में रिलीज होती हैं। इसीलिए विदेशी ऑडियंस के लिए फिल्म का छोटा और कसा हुआ वर्शन रिलीज होगा।
रामायण पार्ट 1 की रिलीज डेट
आपको बता दें कि भारत में रिलीज से दो दिन पहले ही रामायण विदेशी सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। फिल्म विदेशों में 6 नवंबर को रिलीज होगी। वहीं, भारत में फिल्म 8 नवंबर को बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।