Shri Ram Yantra Sthapana Ceremony: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंची हैं। यहां पर वह राम मंदिर में श्री राम यंत्र स्थापना समारोह में शामिल हुईं और उन्होंने आरती की व पूजा-पाठ में शामिल हुईं। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी राम मंदिर में मौजूद रहे।
पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार
अयोध्या आगमन पर महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जो एक भव्य और सम्मानपूर्ण स्वागत का प्रतीक था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्री राम यंत्र स्थापना के दौरान पूजा की।
इससे पहले श्री राम जन्मभूमि के महासचिव चंपत राय ने बताया, ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, श्रमिक, इंजीनियर और वास्तुकार (जिन्होंने मंदिर निर्माण में योगदान दिया है) राम मंदिर की दूसरी मंज़िल पर ‘श्री राम यंत्र’ की स्थापना में हिस्सा लेंगे।'”