Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shubh Vivah Muhurat 2021-22:  जानें शादी के लिए शुभ मुहूर्त किस दिन है,शादियों का सिलसिला शुरू हो गया

Shubh Vivah Muhurat 2021-22:  जानें शादी के लिए शुभ मुहूर्त किस दिन है,शादियों का सिलसिला शुरू हो गया

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shubh Vivah Muhurat 2021-22: हिंदू धर्म में ग्रह नक्षत्र देख कर और कुंडली मिला कर शुभ विवाह किया जाता है। वैदिक काल से ही यह परंपरा चली आ रही है। वर वधु के गुण भी मिलाए जाते है। विवाह संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त का होना आवश्यक होता है।ऐसी मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में संपन्न हुए विवाह को देवताओं का आर्शिवाद मिलता है। 14 नवंबर को देवउठनी एकादशी से इस साल एक बार फिर शादी की शहनाईयां बजने लगेंगी। देवउठनी एकादशी के दिन ही तुलसी-शालिग्राम विवाह भी रचाया जाता है। इसी दिन के साथ शादियों का सिलसिला शुरू हो जाता है। जानें नवंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक के शादी के लिए शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

नवंबर 2021 में विवाह के शुभ मुहूर्त

नवंबर 2021 में शादी करने का पहला मुहूर्त 14 नवंबर 2021 को है। इसके बाद इसी महीने की 14,15,16,20,21,22,28,29 और 30 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे।

दिसंबर 2021 में विवाह के शुभ मुहूर्त
दिसंबर 2021 की 1,2,6,7,8,9,11 और 13 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त रहेंगे।

जनवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी 2022 की 22,23,24 और 25 तारीख को शादी के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

फरवरी 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त
फरवरी 2022 की 5,6,7,9,10,11,12,18,19,20 और 22 तारीख को विवाह के लिए शुभ हैं।

Advertisement