पढ़ें :- January 2026 Grah Gochar : जनवरी के आखिरी में होंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा शुभ और फलदायी परिणाम
वृषभ राशि
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से आपको अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो जातक कला, संगीत आदि क्षेत्रों में हैं उनको बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है।
कर्क राशि
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन करना आपके प्रेम जीवन में लाभकारी साबित होगा। धन से जुड़ी चिंताओं से इस राशि के जातकों को राहत मिलेगी, साथ ही निवेश किए गए धन से लाभ आपको मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आप मजबूत होंगे। रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है।
तुला राशि
शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं इसलिए शनि के नक्षत्र में इनका प्रवेश करना आपको लाभ दिलाएगा। पैतृक जायदाद से आपको फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही इस राशि के कुछ जातकों को रोजगार मिलने की भी संभावना है।
मकर राशि
आपकी राशि के स्वामी शनि के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश होगा। इस अवधि में आर्थिक स्थिति तो सुधरेगी ही साथ ही करियर के क्षेत्र में भी अनुकूल परिणाम आपको मिल सकते हैं। कोई उलझा मुद्दा सुलझ सकता है। विदेशी कंपनियों में काम करने वालों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है।