Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. एक्ट्रेस ने CJP पर साधा निशाना, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब पंजाब में आंदोलन की मांग

एक्ट्रेस ने CJP पर साधा निशाना, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब पंजाब में आंदोलन की मांग

By Harsh 
Updated Date

मनोरंजन डेस्क, पर्दाफाश।  नीट पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से जो मांग उठ रही थी आखिरकार वह पूरा हो गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तत्पश्चात प्रह्लाद जोशी को भारत के नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। लेकिन इसी बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नये शिक्षा मंत्री की नियुक्ति के तुरंत बाद से ही कई तरह की राजनीतिक बहस भी सोशल मीडिया पर तेज हो गई है।अब टीवी और फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है। दरअसल श्वेता तिवारी ने कथित तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर सवाल उठाते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री को लेकर भी टिप्पणी की है।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड की प्रतिक्रिया, कई सितारों ने सोशल मीडिया पर जताई खुशी

दरअसल 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसी दौरान अभिजीत दीपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर अपनी बात रखते नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता तिवारी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रतिक्रिया दी।

श्वेता तिवारी ने सवाल किया कि अगर किसी मंत्री के काम को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो फिर पंजाब के शिक्षा मंत्री के खिलाफ ऐसा आंदोलन कब होगा और वहां इस्तीफे की मांग कब की जाएगी। अभिनेत्री की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गई। हालांकि श्वेता तिवारी की टिप्पणी को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग उनके सवाल का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ यूजर्स इसे राजनीतिक टिप्पणी बता रहे हैं। श्वेता तिवारी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी राय और पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं उनकी बेटी पलक तिवारी भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। पलक ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिलहाल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और श्वेता तिवारी की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस जारी है। अभिनेत्री का यह बयान आने वाले दिनों में भी चर्चा में रह सकता है।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

पढ़ें :- "सलमान खान डर गया?" आधी रात की पोस्ट ने मचाया बवाल, आखिर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने किसे दिया जवाब?
Advertisement