Side effects of body shaper:मोटापे या बढ़े हुए वजन से परेशान कुछ लड़कियां खुद को स्लिम और फिट दिखाने के लिए बॉडी शेपर का इस्तेमाल करती है। बॉडी शेपर या टमी टकर जो शरीर के बल्की हिस्से को टाइटली होल्ड करता है और कपड़े के ऊपर फिगर को परफेक्ट स्लिम दिखाता है।
पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई
पेट, कमर और जांघ के पास एक्स्ट्रा फैट को ये होल्ड करके टाइट रखता है। अधिकतर लड़कियां ड्रेस के नीचे बॉडी शेयर पहनना पसंद करती हैं। पर क्या आप जानते है आपके शरीर को बाहर से खूबसूरत दिखाने वाला ये बॉडी शेपर शरीर के लिए अंदर से कितना नुकसानदायक हो सकता है।
अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट्स ने टमी टकर या बॉडी शेपर को लगातार कई घंटों तक पहने रहने को नुकसानदायक बताया है। टमी टकर या शेप वियर कुछ इस तरह से बने होते हैं कि हर बॉडी पार्ट्स पर कंप्रेसन डालते है। जैसे कि वेस्टलाइन, लोअर बेली कुछ टमी टकर पैंटीज केनल लोवर बेली को कंप्रेस कर फ्लैट टमी का अपीयरेंस देती हैं।
कुछ शेपवियर तो फुल बॉडी के लिए होते है।और ये पूरे शरीर को कंप्रेस कर स्लिम इफेक्ट देते है। इनसे शरीर को अधिक नुकसान होने का डर रहता है। इन शेर वियर को पहनते समय थोड़ा कॉमन सेंस इस्तेमाल करें सही साइज शेप वियर को इस्तेमाल करें नहीं तो इन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप लगातार सात से आठ घंटे तक शेप वियर पहनकर रखती हैं को इससे टमी एपिया कीमसल्स कंप्रेस होती है। जिसकी वजह से पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा बहुत अधिक टाइट शेप वियर जो जांघ और पैरों की मसल्स को टाइट करते है। तो इससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। जिसकी वजह से पैरों या प्रभावित एरिया पर सूजन, झुनझुनाहहट सुन्न वाली स्थिति पैदा हो जाती है।
पढ़ें :- दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा
इसके अलावा बहुत अधिक टाइट शेप वियर कई घंटों तक पहनने से डायफ्राम मूवमेंट में दिक्कत होने लगती है। जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
अगर आप शेप वियर के कपड़े की क्वालिटी ठीक नहीं है तो काफी सारे डर्मेटॉलॉजिस्ट का कहना है कि नॉन ब्रीदेबल फैब्रिक्स की वजह से स्किन में रैशेज और इंफेक्शन हो जाते है।