Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बाइआग्रफी
  3. Sidhu Moosewala Biography: पंजाब की मिट्टी का लाल भले ही इस दुनिया में नहीं, लेकिन हमेशा गूंजती रहेगी उसकी आवाज

Sidhu Moosewala Biography: पंजाब की मिट्टी का लाल भले ही इस दुनिया में नहीं, लेकिन हमेशा गूंजती रहेगी उसकी आवाज

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Sidhu Moosewala Biography: पंजाबी गायकों में टॉप लिस्ट में शुमार वो गायक…..जिसका गाया गाना ओह चौबर दे चेहरे उत्ते नूर दसदां नी, एहदा उठेगा जवानी विच जनाजा मिठ्ठिये….जिंदगी के गाये गानों में आखिरी था….वो पंजाबी गायक जिसने एक से एक बेहतरीन पंजाबी गानों को गाया।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री के समर्थन में उतरा बॉलीवुड, महिला आरक्षण बिल का अभिनेत्री कर रही है स्वागत, पीएम मोदी का दिल से किया शुक्रिया

उसे क्या पता था यह गाना उसकी जिंदगी का आखिरी गाना बन जाएगा। हम बात कर रहे है उस सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की। इस दिवगंत पंजाबी गायक का नाम टॉप पंजाबी गायकों की लिस्ट में शुमार है। जो अब इस दुनिया में नही हैं। बचपन से ही उन्होंने कई क्षेत्रों में अपना हाथ अजमाया..चाहे वो सिंगिग हो, गीतो को लिखना हो या फिर राजनीति।

सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू (Shubhdeep Singh Sidhu) था। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) का जन्म 11 जून 1993 में मानसा के मूसा गांव में भोला सिंह व चरन कौर के घर हुआ था।

किसे पता था एक छोटे से गांव में जन्म लेने वाला यह बच्चा एक दिन देश में इतना नाम कमाएगा कि उसके नाम से गांव को पहचाना जाएगा। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) को बचपन से ही सिंगिग का शौक था। यही वजह थी कि स्कूल, क़ॉलेज से ही अपनी बेहतरीन आवाज और गायकी से लोगो की खूब तालियां बटोरता था।

पढ़ें :- राजनीतिक तनाव के बीच सांसद राघव चड्ढा ने संजय के साथ शेयर की फोटो, कहा- आप सबसे अच्छे लोगों में से एक

इस गीत के बाद सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) ने फिर कभी पीछे मुड़ कर नही देखा

शुरुआत में सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) ने गीतों को लिखना शुरु किया। पहला गीत लाइसेंस लिखा था। इस गाने को फेमस सिंगर निंजा ने गाया था। जो की खूब फेमस हुआ था। इस सॉग से सिद्धू मूसेवाला को अच्छी पहचान मिली।

इसके बाद सिद्धू मूसेवाला की बड़े बड़े संगीत निर्देशकों व गायकों के साथ उठना बैठना हो गया। साल 2017 में सो हाई गीत बनाया। हालंकि इससे पहले सिद्धू एक दो गीत गा चुके थे। मगर इस गीत से उन्हें नई पहचान दी। इसके बाद सिद्धू पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) ने थी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई

पढ़ें :- पति पत्नी और वो-2 की नई रिलीज़ डेट घोषित, पहले होली पर सिनेमाघरों में आने वाली थी फिल्म

2018 में अपने एलबम पीबीएक्स वन निकाला,जो काफी हिट रहा है। इस एलबम को काफी अवार्ड भी मिले थे। सिद्धू मूसेवाला ने गांव के सरकारी स्कूल से शिक्षा पूरी करने के बाद गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की। इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया।

जब सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) ने राजनीति में भी अजमायी किस्मत

विधानसभा चुनाव 2022 में सिद्धू मूसेवाला ने कांग्रेस का दामन थामा और राजनीति में कदम रखा और मानसा से चुनाव भी लड़ा। मगर गायकी की पिच की तरह सियासत की पिच में वह लोगों की उम्मीदों पर खरा न उतर सके थे और चुनाव हार गए थे।

29 मई 2022 को शूटर्स ने मारी थी 24 गोलियां

29 मई 2022 को फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की सरेआम हत्या कर दी गई थी। उनकी गाड़ी को घेरकर शूटर्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को 24 गोलियां मारी गई थीं।

पढ़ें :- राका में अल्लू अर्जुन का लुक देख शाहरुख खान ने दिया बड़ा बयान, डायरेक्टर एटली ने फिल्म को बताया फिल्म को अपना ही हिस्सा
Advertisement