Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को बताया रबर का गुड्डा, कहा- दिल्ली से चलाई जा रही पंजाब की सरकार

सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को बताया रबर का गुड्डा, कहा- दिल्ली से चलाई जा रही पंजाब की सरकार

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान को रबर का गुड्डा करार दिया है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार दिल्ली से चलाई जा रही है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली से चलाई जा रही है। इतना ही नहीं सिद्धू के अनुसार पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।

पढ़ें :- Mainpuri Lok Sabha Seat Election 2024 : मैनपुरी में भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़े, जमकर हुआ पथराव

सिद्धू ने पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा और अश्विनी सेखरी के साथ पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से चंडीगढ़ में मुलाकात की और बैठक के दौरान राज्य की कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया। मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्यपाल ने धैर्य से उनकी बात सुनी। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने में राज्य में 40 लोगों की हत्या हुई है। सिद्धू ने सवाल किया, ‘क्या वह (भगवंत मान) पंजाब की चिंता करते हैं? उन्होंने कहा, ‘रब्बर का गुड्डा’ पंजाब का मुख्यमंत्री बन गया है।’

 

Advertisement