सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले (Sitapur District) में गुरुवार को मिश्रिख नगर पालिका में आयकर विभाग की टीम (Income Tax Team) पहुंची है। टीम ऑफिस में दस्तावेज चेक कर रही है। हाल ही में हुए उपचुनाव में मिश्रिख से भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव (BJP MLA Ramakrishna Bhargava) की बहू सीमा भार्गव (Seema Bhargava) अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।
पढ़ें :- Sitapur News: चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, कमरे के अंदर मिला शव
विधायक के बेटे विजय भार्गव (Vijay Bhargava) का कहना है कि यह छापा की कार्रवाई नहीं है। बल्कि, आयकर टीम दस्तावेज देखने आई है। प्रत्येक वर्ष ठेकदारों का टैक्स कटता है, तो वही दस्तावेज देखने टीम आई है।