Skin care in winter: सर्दियों में स्किन डैमेज होने लगती है। इसके लिए विटमिन ई का सही तरीके से इस्तेमाल आपकी डैमेज स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है बल्कि चेहरा पर निखार लाकर तमाम दिक्कतों को भी दूर करता है। चेहरा बेदाग और निखरा हुआ नजर आए इसलिए विटामिन ई को मुल्तानी मिट्टी और मलाई के फेसपैक में मिक्स करके लगाएं।
पढ़ें :- Rise in Gold-Silver prices: चांदी ₹2.45 लाख के पार, सोना छू रहा आसमान
मुल्तानी मिट्टी एक बेहतरीन क्लींजर है। इसे लगाने से चेहरे पर जमा गंदगी तो साफ होती ही है साथ में एक्ट्रा तेल भी साफ करती है। वहीं मलाई त्वचा में नमी बरकरार रखती है। अगर मुल्तानी मिट्टी, मलाई में पांच से आठ बूंदे विटामिन ई के तेल की डालकर लगाया जाय तो चेहरे में चमक के साथ सॉफ्टनेस आती है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर विटामिन ई को सीरम के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके चेहरे से मुहांसों और दाग धब्बों को कम करते हैं। साथ ही ये चेहरे पर नजर आने वाली फाइन लाइन से छुटकारा दिला सकते हैं।
अपने चेहरे पर टोनर लगाने के बाद, उंगलियों पर विटामिन ई की चार से पांच बूंदें लीजिए और इसे अपने चेहरे पर लगाएं, जैसा कि आप सीरम के साथ करते हैं। इसके बाद मॉइस्चराइजर अप्लाई करें। आप इसको अपनी नाइट स्किन केयर में भी शामिल कर सकते हैं ।
जब विटामिन ई को मॉइस्चराइजर में मिलाया जाता है, तो यह इसे और अधिक प्रभावी बना देता है। यह विटामिन अपनी गहराई से हाइड्रेटिंग गुणों के लिए जाना जाता है। यह आपके नियमित मॉइस्चराइजर को अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध करके न केवल आपके चेहरे को चमकाएगा बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि आपकी त्वचा मुलायम बनी रहे।