Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Skin Care Tips: बेसन का इस तरह से तैयार करें फेसपैक, पाएं बेदाग और निखरी मुलायम और ग्लोईंग स्किन

Skin Care Tips: बेसन का इस तरह से तैयार करें फेसपैक, पाएं बेदाग और निखरी मुलायम और ग्लोईंग स्किन

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Gram Flour Face Pack: पुराने समय से बेसन का यूज चेहरे को निखारने के लिए किया जाता रहा है। शादी के एक महीने पहले से ही दुल्हन को बेसन हल्दी और दूध का उबटन लगाया जाता था। बेसन स्किन के लिए सबसे बेहतरीन है।

पढ़ें :- What to do if you get cut on threading: थ्रेडिंग कराते समय अगर कट लग जाए तो क्या करें

इससे चेहरे चे दाग धब्बे हटाकर कर निखारने का काम करता है। बेसन में कई तरह के नेचुरल चीजों को मिलाकर फेसपैक तैयार कर सकती है। बैसन के फेसपैक लगाने से चेहरे पर नेचुरली ग्लो आता है। ये स्किन टोन को बेहतर करता है। साथ ही स्किन मुलायम रऔ चमकदार होती है।

दो चम्मच बेसन में थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें। इस पेस्ट से चेहरे की थोड़ी देर मसाज करने करें। दस मिनट के बाद चेहरा धो लें। इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

इसके अलावा आप एक कटोरी में दो चम्मच बेसन ले लें। अब इसमें एक चम्मच नीबूं का रस मिला लें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। दस मिनट के बाद इसे धो लें। इस पैक से टैनिंग की समस्या दूर होगी।

साथ ही चेहरे पर निखार आएगा। इसे आप हफ्ते में दो बार अप्लाई कर सकती है। आप चाहे तो बेसन और शहद का पैक भी लगा सकती है। दो चम्मच बेसन में एक चम्मच शहद मिला लें। इस पैक को चेहरे पर लगा लें।

पढ़ें :- Facial Swelling Problem: बर्फ के टुकड़ों के कमाल से आपको मिलेगा चेहरे की सूजन से छुटकारा

कुछ देर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। करीब दस मिनट बाद इसे धो लें। इस पैक से आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। आप बेसन में टमाटर मिक्स करके पैक तैयार कर सकती है। इसके लिए एक चम्मच बेसन में टमाटर का पल्प मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा लें। बीस मिनट के बाद इसे धो लें।

Advertisement