Smartphone Under 10k Vivo Y18t : अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 10 हजार से भी कम है तो वीवो का नया स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। दरअसल, Vivo ने भारत में अपनी Y सीरीज एक सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y18t को लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत सिर्फ 10 हजार से भी कम है।
पढ़ें :- India AI Impact Summit 2026 : AI महाकुंभ में 300 एग्जीबिशन, 13 देशों के पवेलियन और 2.5 लाख विजिटर्स, शामिल होंगे टेक लीडर्स
वीवो ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo Y18t को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और वीवो स्टोर पर लिस्ट कर दिया है। यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इस फोन की कीमत 9,499 रुपये है। फोन की सेल वीवो की आधिकारिक स्टोर के आलावा Flipkart पर शुरू हो गई है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन – जेम ग्रीन और स्पेस ब्लू में खरीदा जा सकता है। यह सस्ता फोन IP54 रेटेड है। यानी यह पानी के छींटें और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा।
Vivo Y18t के स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले: फोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन 720 x 1612 पिक्सल है। फोन में LCD डिस्प्ले पैनल का यूज किया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 840 निट्स तक की है और इसमें साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
प्रोसेसर: वीवो फोन का यह 4G फोन Unisoc T612 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 4GB LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिलेगा।
पढ़ें :- Realme P4 Lite 5G की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान, फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से अहम स्पेक्स आए सामने
स्टोरेज: नए वीवो फोन में वर्चुअल रैम एक्सपेंशन फीचर दिया गया है, जिसके जरिए फोन की रैम 8GB तक एक्पेंड की जा सकती है। इसमें 128GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा: यह फोन बैक में डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50MP का मेन और 0.08MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ओएस: यह फोन Android 14 पर बेस्ड FuntouchOS 14 पर काम करता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी: फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth 5.2, USB Type C जैसे फीचर्स मिलते हैं।