Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Snakes In Woman Baggage: चेन्नई एयरपोर्ट पर महिला को कस्टम ने रोका, बैग मिला 22 सांप

Snakes In Woman Baggage: चेन्नई एयरपोर्ट पर महिला को कस्टम ने रोका, बैग मिला 22 सांप

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Snakes In Woman Baggage: मलेशिया से चेन्नई पहुंची एक महिला यात्री के बैग से अलग-अलग प्रजातियों के 22 सांप बरामद किए गए। इसको देखकर वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि बैग में सांपों को कई पारदर्शी प्लास्टिक के कंटेनरों में रखा गया था। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

पढ़ें :- Beat Death : रेल ट्रैक पर गिरी महिला के ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, अटक गईं सांसें, फिर हुआ कुछ ऐसा

यह वीडियो चेन्नई हवाईअड्डे की बताई जा रही है। इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि महिला को कुआलालंपुर से आने पर सीमा शुल्क विभाग ने तलाशी के लिए रोका था।उसके सामान से एक गिरगिट भी जब्त किया गया।

चेन्नई कस्टम के अनुसार बताया जा रहा है कि, 28 अप्रैल को फ्लाइट नंबर एके 13 से कुआलालंपुर से आई एक महिला यात्री को रोका गया। उसके सामान की जांच करने पर बैग से विभिन्न प्रजातियों के 22 सांप और एक गिरगिट को बरामद किया गया। वीडियो चेन्नई हवाईअड्डे की बताई जा रही है। इस मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि महिला को कुआलालंपुर से आने पर सीमा शुल्क विभाग ने तलाशी के लिए रोका था।

Advertisement