Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. समाजवादी चिंतक व यूपी के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

समाजवादी चिंतक व यूपी के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ: समाजवादी चिंतक व प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया है। उनका पार्थिव शरीर केजीएमयू को सौंपा जाएगा। बता दें कि पूर्व मंत्री भगवती सिंह शनिवार को बक्शी का तालाब स्थित डिग्री कॉलेज गए थे। वहीं, पर  रात्रि निवास कर रहे थे । जहां पर सुबह उनका निधन हो गया है। इसके बाद परिजन उनका शव लेकर रिवर बैंक कॉलोनी आवास आ गए।

पढ़ें :- नूपुर शर्मा, टी राजा समेत कई नेताओं की हत्या की साजिश, आरोपी मौलवी सूरत से गिरफ्तार

यहां उनका शव दोपहर 1:00 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उन्होंने देह दान का संकल्प लिया था। इसलिए दोपहर बाद केजीएमयू की टीम उनके आवास पर पहुंचकर देहदान की प्रक्रिया पूरी कर आएगी।

आपको बता दें कि भगवती सिंह डॉक्टर लोहिया, चंद्रशेखर, और राजनारायण जैसी शख्सियत के साथ बैठ कर राजनीति सीखा था। उन्होंने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में उन्होंने पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

Advertisement