Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Somvati Amavasya 2023 Date : सोमवती अमावस्या पर बन रहे है शुभ योग, व्रत रखने वालों की पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

Somvati Amavasya 2023 Date : सोमवती अमावस्या पर बन रहे है शुभ योग, व्रत रखने वालों की पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Somvati Amavasya 2023 Date : सावन में शिव और भक्तों की श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। सोमवार का दिन भगवान शिव समर्पित है। सावन मास भी भगवान शिव को समर्पित है। इसी कारण इस माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार विशेष हो जाते है। सावन में सोमवती अमावस्या का खास महत्व है। भक्त गण शिवमास में पड़ने वाली इस सोमवती अमावस्या के अद्भुत संयोग का लाभ उठा कर जीवन की विध्न बाधाओं को दूर कर सकते है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहते हैं। ये वर्ष में लगभग एक अथवा दो ही बार पड़ती है।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

पंचांग के अनुसार सोमवती अमावस्या की तिथि 16 जुलाई की रात 10 बजकर 08 मिनट से शुरु हो जाएगी। लेकिन उदया तिथि के आधार पर सोमवती अमावस्या 17 तारीख यानी सोमवार को है। 18 जुलाई की रात 12 बजकर 1 मिनट पर ये तिथि समाप्त होगी।

इस बार सावन की सोमवती अमावस्या तिथि पर  शुभ योग निर्माण हो रहा हैं। इस अवसर पर रुद्राभिषेक करने से अनन्त गुणा पुण्य फलों की प्राप्ति होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग के 3 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन सोमवार का व्रत करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

उपाय-  भक्तगण इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं इससे आपको रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी मे तरक्की या व्यवसाय से जुड़ी चीज़ों में आ रही परेशानियों में राहत मिलेगी।

पढ़ें :- Buddha Purnima 2024 :  बुद्ध जयंती इस दिन मनाई जाएगी, बुद्ध ने ज्ञान के प्रकाश से विश्व को रोशन किया
Advertisement