मुंबई: मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने पूरे 4 वर्ष बाद रैंप वॉक किया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों को सोनम कपूर का वॉक पसंद नहीं आया तथा अब उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। इसके चलते सोनम कपूर एथनिक लुक में दिखाई दी।
पढ़ें :- Sonam Kapoor Hot Pic: मां बनने के बाद सोनम कपूर का बढ़ा वजन, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल
ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वही कई लोग जहां सोनम कपूर के लुक को पसंद कर रहे हैं, तो कई ऐसे भी लोग हैं जो सोनम के वॉक का मजाक बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि रैंप वॉक करते हुए सोनम (Sonam Kapoor) अजीब सी चाल चलती हुई नजर आ रही हैं।
नेटिजन उनके रैंप वॉक की खूब हंसी उड़ा रहे हैं। किसी एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘ये पार्क में घूम रही है क्या? वहीं कई लोग उन्हें प्रेग्नेंट तक बता दे रहे हैं। लोगों ने लिखा- प्रेग्नेंट हो क्या कैसे चल रही हो।