पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम जायसवाल के मनोनीत सभासद बनाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को नियुक्ति की जानकारी प्राप्त होते ही वार्ड के सभासद अमीर आलम के नेतृत्व में नगर की बर्तन गली में उनका भव्य स्वागत किया गया।
पढ़ें :- Mathura Boat Collides : यमुना नदी में पांटून पुल से टकराई नाव, 25 लोग थे सवार, बचाव दल ने 15 को बचाया और तीन की मौत
समर्थकों ने प्रेम जायसवाल को फूल मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनके मनोनीत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से नगर की विकास गति और तेज होगी तथा जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश उपाध्याय, रवि मद्धेशिया, मुकेश मद्धेशिया, परमेश्वर, राजन, रामधनी, शक्ति, राजू, कृष्णा, आकाश,कन्हैया जायसवाल, अशोक मद्धेशिया, अंकित शर्मा, कृष्णा मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट