Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली:रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा का बढ़ा युवा कद

सोनौली:रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा का बढ़ा युवा कद

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली में मंगलवार को माहौल तब उत्साह से भर उठा जब भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेताओं रवि वर्मा, प्रेम जायसवाल और हरी नारायण लोधी को मनोनीत सभासद घोषित किया। सूची जारी होते ही भाजपा नेताओं व नगर के गणमान्य लोगों ने सोनौली के SSB-रोड पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया।

पढ़ें :- सोनौली में भाजपा के युवा नेता रवि वर्मा बने मनोनीत सभासद,समर्थकों में खुशी की लहर

मनोनीत सभासदों पर अबीर-गुलाल उड़ाया गया, फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और मिठाई खिलाकर समर्थकों ने अपनी खुशी का इजहार किया।

मनोनीत सभासद रवि वर्मा ने कहा—

“पार्टी ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। मैं खासतौर पर नौतनवा विधानसभा की विधायक ऋषि त्रिपाठी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने की मजबूत भूमिका निभाई है।”

सम्मान समारोह में वैश्य समाज नगर अध्यक्ष कृपा शंकर मद्धेशिया, सभासद अमीर आलम,व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष नीरज जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव जायसवाल, सन्नी मद्धेशिया, राजू जायसवाल, शक्ति सिंह, कन्हैया जायसवाल, आजाद सिंह, सवेरे आलम, हिमांशु कश्यप, पवन मद्धेशिया, हर्ष वर्मा, शिवकुमार, गुड्डू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और नगर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवाओं के जोश और भाजपा की संगठनात्मक एकजुटता का प्रभावशाली नज़ारा देखने को मिला।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

Advertisement