Sony increases PS5 prices : सोनी ने अपने प्लेस्टेशन 5 लाइनअप के लिए कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि मेमोरी चिप्स और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और वैश्विक आर्थिक दबावों के चलते यह कदम उठाना पड़ा है। नयी कीमतें 2 अप्रैल 2026 से लागू होंगी।
पढ़ें :- GST में फिर बड़े बदलाव की तैयारी, 57वीं GST परिषद बैठक में इनपुट टैक्स क्रेडिट , Refund और Arrest Power पर मंथन
संशोधित मूल्य निर्धारण, 2 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा। नई कीमतें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, यूरोप और जापान सहित प्रमुख बाजारों में लागू होगा। अमेरिका में स्टैंडर्ड प्लेस्टेशन 5 और इसके डिजिटल एडिशन दोनों की कीमत में $100 की वृद्धि हुई है, जिससे इनकी कीमतें क्रमशः $649.99 और $599.99 हो गई हैं।
PlayStation Portal Remote Player की कीमत भी $199.99 से बढ़कर $249.99 (₹23,715) हो गई है।
UK: PS5 £569.99, Digital £519.99, Pro £789.99
Europe: PS5 €649.99, Digital €599.99, Pro €899.99
Japan: PS5 ¥97,980, Digital ¥89,980, Pro ¥137,980
Sony ने भारत का नाम अपने ऑफिशियल अनाउंसमेंट में नहीं लिया है, लेकिन इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में यहां भी कीमतें बढ़ सकती हैं। पिछले साल भारत में PS5 की कीमतों में ₹5,000 का इजाफा हुआ था। इस बार बढ़ोतरी और ज्यादा हो सकती है।
पढ़ें :- IMC 2026 : Jio की 1,600 सैटेलाइट्स और 23 ग्राउंड स्टेशन्स के साथ अंतरिक्ष से कनेक्टिविटी देने की तैयारी
फिलहाल भारत में PS5 Digital Edition की कीमत ₹49,990 और Disc Edition की कीमत ₹54,990 है। PS5 Pro अभी आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन हाल ही में इसे BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। माना जा रहा है कि GTA 6 की रिलीज से पहले Sony इसे भारत में उतार सकती है।