South Korean leader Lee Jae Myung attacked : दक्षिण कोरिया के विपक्षी दल के नेता ली जे-म्युंग को मंगलवार को बंदरगाह शहर बुसान में उस समय हमला हो गया जब वो पत्रकारों से बात कर रहे थे। अज्ञात व्यक्ति ने जे-म्युंग के गर्दन पर चाकू से वार किया। खबरां के अनुसार, ली एक नए हवाई अड्डे की साइट का दौरा करने के बाद पत्रकारों की भीड़ में चल रहे थे, जब उनके सामने एक व्यक्ति ने झपट्टा मारा और उनकी गर्दन पर वार किया।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
खबरों के अनुसार, मुख्य विपक्षी दल ‘डेमोक्रेटिक पार्टी’ के प्रमुख ली हमले में बेहोश हो गए लेकिन अभी उनकी हालत के बारे में कुछ पता नहीं चला है। दक्षिण कोरियाई मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हमलावर ने ली की गर्दन पर वार करने के लिए चाकू जैसे हथियार का इस्तेमाल किया। ली 2022 में राष्ट्रपति यून सुक यियोल से बहुत कम अंतर से राष्ट्रपति पद का चुनाव हार गए थे।