South Sudan : दक्षिण सूडान के पास विवादित अबयेई के पास सांप्रदायिक झड़प में 23 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। यह झड़प वार्रप राज्य के ट्विक समुदाय के सशस्त्र युवाओं और न्गोक दिन्का के बीच हुई।
खबरों के अनुसार, यूएनआईएसएफए ने कहा, सशस्त्र हमलावरों ने तीन और चार फरवरी को मालुअल अलेउ, बैंटन, अवोलनहोम, अबाथोक, मजबोंग, अवल और रूमामियर के पूर्वी क्षेत्र में नागरिकों पर हमला किया और इस दौरान रॉकेट, हथगोले और मोर्टार जैसे भारी हथियारों का उपयोग किया गया।
पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
अबेई के दक्षिणी हिस्से में लड़ाई के कारण कई नागरिकों की मौतें हुईं हैं, कई घायल हुए हैं, कई लोगों का अपहरण किया गया है। गांवों को जलाना और मवेशियों की चोरी हुई है।
“यूएनआईएसएफए शांतिरक्षक वर्तमान में अपने ठिकानों में 2,000 से अधिक विस्थापित लोगों को आश्रय दे रहे हैं और उन्हें बुनियादी सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिनमें सैकड़ों बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग शामिल हैं।”