लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का जन्मदिन वैसे तो कार्यकर्ता व वह खुद एक जुलाई को मनाते हैं, लेकिन राजनीति में अपनी पैठ बनाने व चर्चा में बने रहने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं। विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी के सामने लगा पोस्टर तो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का आज जन्मदिन बता रहा है। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साहित है। समर्थकों की ओर से लगातार बधाई दिए जा रहे हैं। उनके समर्थक और कार्यकर्ता आज उन्हें जमकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक पोस्टर काफी सुर्खियों में आ रहा है। इस पोस्टर में अखिलेश यादव को लेकर ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’ लिखा गया है।
पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक
माननीय श्री .@yadavakhilesh जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं|
जिसकी सोच और नेतृत्व में हर समुदाय को समानता और सम्मान मिलता हो, जिसका मार्गदर्शन समाज के हर वर्ग को एकजुट करता हो,
उसी के हाथों सत्ताईस में सत्ता हो|
आपके यश और कीर्ति का सदा ही विस्तार हो||
pic.twitter.com/kxWvnWNwFn पढ़ें :- BJP नेता विवेक मौर्य की पहल लाई रंग: अंबेडकरनगर में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
— Jairam Pandey (@jairampandey312) October 23, 2024
जानें क्या है पूरा माजरा
आपको बताते चलें कि आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर सपा नेताओं और उनके चाहने वालों की तरफ से खूब सारे बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में सपा नेता जयराम पांडेय की ओर से सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट डाली गई। इस पोस्ट में अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई, और साथ ही एक तस्वीर लगाई गई। ये तस्वीर सपा दफ्तर के बाहर के एक पोस्टर की है। इस पोस्टर में लिखा है कि ’24 में बरसा जनता का आशीष, दिवारों पर लिखा है, कौन होगा…सत्ताईस का सत्ताधीश।’ जन्मदिन की बधाई की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सफल भविष्य की शुभकामनाएं
पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू
इस पोस्ट के अंत में संस्कृत में एक श्लोक लिखा हुआ है। ‘त्वं जीव शतं वर्धमानः. जीवनं तव भवतु सार्थकम्. इति सर्वदा मुदं प्रथयामहे. जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि।’ इस श्लोक का अर्थ है कि आप जियो सौ साल, आपकी जिंदगी सफल हो, आप हमेशा प्रसन्न रहें। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपको बताते चलें कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में सपा का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा था।पार्टी को प्रदेश के 70 में से 37 सीटें मिली थी। इस पोस्ट में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में लिखा था। उम्मीद की गई है कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिले।