Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. विधवा के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले दो दरिंदे गिरफ्तार, पीड़िता के परिवारवालों से मिले एसपी-डीएसपी

विधवा के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले दो दरिंदे गिरफ्तार, पीड़िता के परिवारवालों से मिले एसपी-डीएसपी

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

रांची: झारखंड के चतरा में 50 वर्षीय विधवा के साथ गैंगरेप और प्राइवेट पार्ट में गिलास डाल देने के तीन दरिंदों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, अस्‍पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। दिल दहलाने वाली इस वारदात ने लोगों को अंदर से हिलाकर रख दिया है। लोग दरिंदों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

गौरतलब है कि 50 वर्षीय महिला से दरिंदगी चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानियत की गई। गुरुवार की रात तीन दबंगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में स्टील का गिलास डाल दिया। पीडि़ता के कराहने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे बिहार के गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मुआवजा मांगने पर हुई घटना
महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बकरी को आरोपियों ने मोटरसाइकिल से धक्का मारकर घायल कर दिया था। उसने आरोपियों से बकरी के इलाज में खर्च पैसे वापस मांगे थे। इसी खुन्नस में उन्होंने उसके साथ हैवानियत की। उन्होंने कुछ दिन पूर्व रात में उसके घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया था।

पीड़िता के परिवारवालों से मिले एसपी-डीएसपी
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ऋषभ झा और डीएसपी अविनाश कुमार गांव पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद एसपी हंटरगंज अस्पताल पहुंचे। वहां पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपने घर के पास बाड़ी में शौच करने गई थी। इसी दौरान गांव के ही बल्ला पासवान, बिलटू पासवान और एक अन्य ने उसे पकड़कर मुंह दबा दिया और उठाकर कुछ दूरी पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसक बाद उन्होंने अपने साथ लाए एक स्टील के गिलास को उसके प्राइवेट पार्ट में घुसा दिया। दुष्कर्मियों ने जाते-जाते पुलिस को बताने पर उसके घर के सदस्यों की हत्या की धमकी भी दी। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाने में दर्ज कर ली गई। एसपी ऋषभ झा ने बताया कि पुलिस ने तीन में से दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बाकी एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement