लखनऊ। यूपी (UP) में मऊ जिले (Mau District) की पुलिस ने वकील व सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल (SP leader Virendra Bahadur Pal) के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। वीरेंद्र बहादुर (Virendra Bahadur) की सहयोगी महिला वकील की शिकायत पर मुकदमें की कार्रवाई की गई है।
पढ़ें :- नौतनवा:अपर आयुक्त गोरखपुर को अधिवक्ताओं ने सौंपा पाँच सूत्रीय ज्ञापन
दिनांक 07.09.2024 को थाना कोतवाली नगर में दुष्कर्म व मारपीट के आरोप में पंजीकृत हुये अभियोग तथा की जा रही कार्रवाई के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय की बाईट। @Uppolice @adgzonevaranasi @digazamgarh @DRElamaranIPS pic.twitter.com/dE86AXPXZV
— mau police (@maupolice) September 8, 2024
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दयाराम पाल (Former Samajwadi Party MLA Dayaram Pal) के वकील बेटे वीरेंद्र बहादुर पाल (Virendra Bahadur Pal) के खिलाफ दुष्कर्म का केस सहयोगी महिला वकील ने दर्ज कराया है। पीड़ित महिला के मुताबिक नशीला ड्रिंक (Intoxicating Drink) पिलाकर वीरेंद्र बहादुर पाल (Virendra Bahadur Pal) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक उसे जबरन लखनऊ भी ले जाया गया था। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज होने के बाद वीरेंद्र बहादुर पाल (Virendra Bahadur Pal) फरार हैं।
पढ़ें :- सरकारी जमीन की फर्जी आख्या देने वाले लेखपाल पर मुरादाबाद डीएम का बड़ा एक्शन, नजूल लैंड NOC मामले में भी चल रही है जांच
पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष और एक वरिष्ठ नेता पर एक महिला वकील ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पिछले एक साल के दौरान उसे ब्लैकमेल करके लगातार रेप किया। यूपी के मऊ की महिला वकील के अनुसार वीरेंद्र बहादुर पाल (Virendra Bahadur Pal) ने अपने पद और राजनीतिक प्रभाव का नाजायज फायदा उठाते हुए उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि वीरेंद्र ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने पीड़िता की अश्लील फोटो भी खींची और इन तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि वीरेंद्र ने उसे लाखों रुपए भी लिए।
वर्तमान में वीरेंद्र बहादुर पाल फरार हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरेंद्र बहादुर पाल मऊ जिले के दीवानी न्यायालय में वरिष्ठ वकील के रूप में प्रैक्टिस करते हैं और सपा के एक प्रमुख नेता हैं। वे बीएसपी के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक दयाराम पाल के बेटे भी हैं।