Spain train accident : स्पेन में बुधवार को उस समय बड़ी रेल दुर्घटना हो जब जब दो हाई-स्पीड ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं। जिसमें कम से कम 39 लोगों की मौत हुई है। यह दुर्घटना राजधानी मैड्रिड को देश के दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर के बाद दो डिब्बे पटरी से उतरकर ढलान पर पलट गए। हादसा बुधवार सुबह स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे टोलेडो प्रांत के लॉस येबनेस और उर्डा शहरों के बीच हुआ। हादसे के बाद मैड्रिड, Ciudad Real और Andalusia Route पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं।
पढ़ें :- "पत्नी को लोकसभा टिकट दिलाने के खातिर प्रियंका गांधी को दिए थे 7 करोड़!" गौरव कुमार ने फुल रिफंड की मांग करते हुए आत्मदाह की दी चेतावनी
स्पेन के Prime Minister Pedro Sánchez ने ट्रेन हादसे के प्रति दुख जताते हुए पीड़ितों के साथ एकजुटता जाहिर की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में सांचेज ने लिखा कि वह “टोलेडो में हुए गंभीर ट्रेन हादसे से स्तब्ध” हैं।