नई दिल्ली। लेह (Leh) जा रहे स्पाइसजेट विमान (SpiceJet Plane) में रविवार सुबह तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आया। पीटीआई-भाषा ने बताया कि फ्लाइट एसजी123 ने सुबह 10.30 बजे उड़ान भरी और लगभग 11 बजे वापस लौटकर सुरक्षित रूप से उतर गई। करीब 135 लोगों को लेकर विमान ने उड़ान भरी थी।
पढ़ें :- IPL 2026 के दौरान ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान लैंगफोर्ड की मौत, होटल के कमरे में मिला शव
सूत्रों ने बताया कि इंजन में कंपन के कारण विमान वापस लौट आया। इस मामले में स्पाइसजेट (SpiceJet ) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फ्लाइट रडार24 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 737-7 विमान उड़ान भरने के कुछ समय बाद दिल्ली लौट आया।