Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sri Lanka Crisis : राजपक्षे के ऑफर को विपक्ष ने ठुकराया, कैबिनेट में शामिल होने से किया इनकार

Sri Lanka Crisis : राजपक्षे के ऑफर को विपक्ष ने ठुकराया, कैबिनेट में शामिल होने से किया इनकार

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sri Lanka Crisis : श्रीलंका के आर्थिक संकट गंभीर होता जा रहा है। देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। नागरिकों के सामने भोजन का विकट संकट है। श्रीलंकाई सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे  ने पीएम को छोड़कर वर्तमान सरकार के सभी मंत्रियों से इस्तीफा ले लिया। उन्होंने सभी दलों से राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की थी। मगर इस अपील को विपक्ष ने खारिज कर दिया है।

पढ़ें :- Covishield Vaccine Side Effects : यूके हाई कोर्ट में एस्ट्राजेनेका कंपनी कबूली ने साइड इफेक्ट्स की बात, जाने कबूलनामे से अब क्या होगा?

दो मुख्य विपक्षी दलों के 54 सांसदों के साथ यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (यूपीएफ)  और तमिल नेशनल एलायंस, जिसमें 14 सांसद उत्तरी और पूर्वी तमिलों का प्रतिनिधित्व करते हैं ने कैबिनेट में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।

 

Advertisement