नई दिल्ली: श्रीलंका (Sri Lanka) से एक शर्मनाक वीडियो (Sexually Video ) सामने आया है। यहां तिरुकोविल इलाके में घूमने के लिए आई एक विदेशी महिला पर्यटक (Foreign Female Tourist) के साथ एक स्थानीय युवक ने बेहद अपमानजनक व्यवहार करता नजर आ रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने महिला के साथ गंदी हरकत करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेलिया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई
इस घटना के बाद, श्रीलंका (Sri Lanka) में पर्यटन और खासकर सोलो ट्रैवलिंग करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महिला न्यूजीलैंड की निवासी थी, जो 24 सितंबर को श्रीलंका आई थी। यह घटना 25 अक्टूबर को घटी, जिसके बाद महिला ने श्रीलंका पुलिस (Sri Lankan Police) में शिकायत दर्ज कराई।
This is the video you are looking for pic.twitter.com/aNwnfL5mI2
— David Benjamin (@DBenja_me) November 17, 2025
पढ़ें :- AUS vs SL : ऑस्ट्रेलिया के पास आज आखिरी मौका, श्रीलंका से हारे तो घर वापसी तय
मूंगफली बेचता था आरोपी
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी मूंगफली बेचता था और उसकी उम्र 25 साल थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदलता रहा और गिरफ्तारी से पहले उसने अपना हुलिया बदलने के लिए सिर मुंडवा लिया था। उसे आखिरकार 16 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विदेशी महिला पर्यटक ने साझा किया डरावना अनुभव
महिला ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि वह जिस व्यक्ति से परेशान हुई, वह स्कूटर चला रहा था और उसकी गति बार-बार बदल रहा था। वह महिला के वाहन के सामने आकर रुकता, फिर ओवरटेक करके आगे निकल जाता। पहले तो उसने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब वह रुकने के लिए कुछ देर के लिए रुकी, तो वही व्यक्ति वहां भी पहुंच गया। वह स्कूटर से उतरा और महिला से बातचीत करने की कोशिश की।
लोगों ने जताई चिंता
पढ़ें :- बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को, भारत समेत 13 देशों को भेजा गया न्योता
महिला ने शुरूआत में उसके दोस्ताना व्यवहार के चलते उससे बात की, लेकिन फिर उस शख्स ने कुछ ऐसा किया जिससे महिला असहज हो गई। महिला ने कहा कि वह यकीन नहीं कर पा रही थी कि उसके साथ ऐसा हुआ। श्रीलंका की खूबसूरती और यहां के लोगों की अच्छाई के बावजूद, इस घटना ने उसे डरा दिया।
श्रीलंकाई पुलिस ने इस घटना के बारे में कहा है कि मामले की जांच जारी है और पर्यटन को निशाना बनाने वाले अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न की है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो अकेले यात्रा करती हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों की नाराजगी देखने को मिली है।