Sri Lankan prisons Riots : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की मुख्य जेल में उस समय हडकंप मच गया जब ड्रग्स के धंधे से जुड़े दो गैंग के कैदियों के बीच रात भर झड़प चली। इस हिंसा में 4 गार्ड और 19 कैदियों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हिंसा के बाद घायलों को कोलंबो के उत्तर में स्थित नेगोम्बो अस्पताल ले जाया गया।
पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल
अस्पताल की डायरेक्टर पुष्पा गामलाथ ने बताया कि उनके सरकारी अस्पताल में 23 शव लाए गए और 100 से ज्यादा घायल कैदियों और गार्डों को भी भर्ती कराया गया। गामलाथ ने टेलीफोन पर AFP को बताया, “कुछ को गोली लगी है, जबकि कुछ को कटने और गंभीर चोटें आई हैं।”