Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. हम जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करेंगे, अनुच्छेद 370 की बहाली में लगेगा समय : फारूक अब्दुल्ला

हम जम्मू-कश्मीर राज्य का दर्जा बहाल करेंगे, अनुच्छेद 370 की बहाली में लगेगा समय : फारूक अब्दुल्ला

By santosh singh 
Updated Date

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: सरकार गठन पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (National Conference President Farooq Abdullah) ने कहा कि हमारी प्राथमिकता यहां के लोगों के सामने आने वाले सभी मुद्दों को हल करना है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार हमारे साथ अच्छा व्यवहार करेगी और हम राज्य का दर्जा बहाल करेंगे। फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने कहा कि अनुच्छेद 370 की बहाली (Restoration of Article 370) में समय लगेगा, लेकिन हमारा पहला काम राज्य का दर्जा बहाल करना होगा।

पढ़ें :- Video Viral : मनचले ने छात्रा को अकेला देख की अश्लील हरकत, दिखाया अपना प्राइवेट, लड़की ने की जमकर धुनाई

उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस से बात करेंगे और तय करेंगे कि शपथ कब लेनी है? जम्मू-कश्मीर की सीमाएं पाकिस्तान और चीन जैसी परमाणु शक्तियों के साथ लगती हैं। केंद्र को यह एहसास होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि हमें केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन में पूरा समर्थन मिलेगा।

इससे पहले गुरुवार को जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (JKNC vice president Omar Abdullah) ने कहा कि आज नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल (National Conference Legislature Party) की बैठक में मुझे विधायक दल का नेता चुना गया है। उन्होंने पत्रकारों ने बात करते हुए कहा कि मैं विधायकों का आभार व्यक्त करता हूं। उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने कहा कि कांग्रेस से समर्थन पत्र लेने के लिए बातचीत चल रही है। उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने बताया कि 4 निर्दलीय विधायकों ने भी नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) को अपना समर्थन दिया है। अब एनसी (NC) की संख्या 42 प्लस 4 निर्दलीय विधायक हैं। कांग्रेस (Congress) से पत्र मिलने के बाद हम सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन जाएंगे।

 

 

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया
Advertisement