Punjab PCS Exam Stay : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 19 नवंबर 2026 को पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की पंजाब PCS 2026 परीक्षा की चयन प्रक्रिया पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर 2026 को होगी। इसी के साथ पंजाब सिविल सर्विसेज (Punjab PCS) भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए यह बेहद अहम खबर सामने आई है।
पढ़ें :- 137 मिलियन व्यूज वाले 2 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, होंडा डीलर ने दिया जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा
हाईकोर्ट ने यह बड़ा फैसला उन तमाम याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद सुनाया है, जिन्हें परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों द्वारा दायर किया गया था। इन याचिकाओं में चयन प्रक्रिया और परिणाम को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैंं
भर्ती और परिणाम: यह भर्ती 331 पदों के लिए है। अप्रैल 2026 में हुई परीक्षा के आधार पर 4 नवंबर 2026 को परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें इंटरव्यू के लिए 751 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। परिणाम सामने आने के बाद से ही इस भर्ती को लेकर विवाद शुरू हो गया।
याचिकाकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया और परिणामों की पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि चयनित उम्मीदवारों के नाम, श्रेणी, प्राप्त अंक, श्रेणीवार कटऑफ (Category-wise cut-off) सार्वजनिक नहीं किए गए, साथ ही पंजाबी भाषा, आयु सीमा और आवेदन नियमों को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं।
हाईकोर्ट ने अंतरिम रोक लगाने के साथ संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है और भर्ती से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड तलब किया है।