पटना। राजद प्रमुख लालू यादव मोदी सरकार पर हमलावर रहते हैं। किसी ने किसी मुद्दे को लेकर वो सरकार को घेरते रहते हैं। अब उन्होंने रेल हादसों को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, सेफ्टी-सिक्यॉरिटी घटाने पर रोज हादसे हो रहे है।
पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट
लालू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 10 बरसों में मोदी की NDA सरकार ने:-रेल का किराया भाड़ा बढ़ा दिया, प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ा दिया, स्टेशन बेच दिए, जनरल बोगियां घटा दी, बुजुर्गों को मिलने वाला लाभ खत्म कर दिया और सेफ्टी-सिक्यॉरिटी घटाने पर रोज हादसे हो रहे हैं। फिर भी कहते है रेलवे घाटे में है। अब ये कहीं रेल की पटरियां ना बेच दें।
10 बरसों में मोदी की NDA सरकार ने:-
रेल का किराया भाड़ा बढ़ा दिया
प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ा दिया
स्टेशन बेच दिए, जनरल बोगियां घटा दी
बुजुर्गों को मिलने वाला लाभ खत्म कर दिया
सेफ्टी-सिक्यॉरिटी घटाने पर रोज हादसे हो रहे है।फिर भी कहते है रेलवे घाटे में है। अब ये कहीं रेल की…
पढ़ें :- हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल देश' नहीं बन सकते...सर्वदलीय बैठक में जानिए ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 6, 2024
वहीं, इसस पहले उन्होंने 30 जुलाई को बीजेपी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, 13 दिनों में 7 रेल दुर्घटनाएं! नियमित होती रेल दुर्घटनाएं बेहद चिंताजनक है। सरकार ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था के मूलभूत कदम भी नहीं उठा रही है। भारतीय रेलवे इतनी असुरक्षित हो चुकी है कि ट्रेनों पर चढ़ने से पहले यात्री प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा ना हो। रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए हैं।