Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट, देखें पूरी जानकारी

Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट, देखें पूरी जानकारी

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Share Market Update: चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के कारण दुनियाभर के देश अलर्ट मोड पर आ गए हैं। सभी देशों में इसका असर देखने को मिल रहा है। इसका असर सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मिलेजुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का रूख है।

पढ़ें :- लखनऊ में DRDO का मॉडल हेलीकॉप्टर कहां 'उड़' गया? नगर निगम के पास नहीं है इसका जवाब

आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में नरमी देखी जा रही है। सेंसेक्ट और निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुला है। आज सेंसेक्स में 115 और निफ्टी में 47 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई।

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन, ब्रिटानिया, यूपीएल, देवी लैब, इंडसइंड बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

मंगलवार : सेंसेक्स 361 अंकों की तेजी के साथ 60,927 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 117 अंकों की तेजी के साथ 18,132 अंक पर बंद हुआ था।

सोमवार: सेंसेक्स 721 अंकों की बड़ी तेजी के साथ 60,566 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 208 अंकों की तेजी के साथ 18,015 अंक पर बंद हुआ था।

पढ़ें :- मोदी है तो सबकुछ मुमकिन है,आज भारत का सर्वांगीण विकास हो रहा है-पंकज चौधरी

शुक्रवार : सेंसेक्स 980 अंकों की भारी गिरावट के साथ 59,845 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 320 अंकों की नरमी के साथ 17,806 अंक पर बंद हुआ था।

 

Advertisement