1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में DRDO का मॉडल हेलीकॉप्टर कहां ‘उड़’ गया? नगर निगम के पास नहीं है इसका जवाब

लखनऊ में DRDO का मॉडल हेलीकॉप्टर कहां ‘उड़’ गया? नगर निगम के पास नहीं है इसका जवाब

यूपी की राजधानी लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के दौरान डिस्प्ले डीआरडीओ द्वारा बनाया गया हेलीकॉप्टर चोरी हो गया है। हालांकि ये हेलीकॉप्टर चोरी होकर कहां गया और कब चोरी हुआ? उसकी जानकारी जिम्मेदारों को नहीं है?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में डिफेंस एक्सपो के दौरान डिस्प्ले डीआरडीओ द्वारा बनाया गया हेलीकॉप्टर चोरी हो गया है। हालांकि ये हेलीकॉप्टर चोरी होकर कहां गया और कब चोरी हुआ? उसकी जानकारी जिम्मेदारों को नहीं है? साल 2020 में डिफेंस एक्सपो के समय डीआरडीओ ने स्क्रैप से चिनूक  हेलीकॉप्टर का कॉपी मॉडल एंट्री गेट पर लगाया था।  इस दौरान जो भी लोग एक्सपो पहुंच रहे थे उन लोगों ने हेलीकॉप्टर के मॉडल के साथ सेल्फी ले ली थी। एक्सपो खत्म हो जाने के बाद भी हेलीकाप्टर वहीं मौजूद रहा जिसकी देख रेख की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई थी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

एक्सपो खत्म होने के बाद भी हेलीकॉप्टर लोहे के मजबूत प्लैटफॉर्म पर यहां खड़ा रहा। इसकी देखभाल की जिम्मेदारी नगर निगम के पास थी। फरवरी 2023 में आयोजित जी-20 समिट के कार्यक्रम इस मैदान पर होने की बात आई तो निगम ने  हेलीकॉप्टर का पिलर कमजोर होने और इलाके में VIP मूवमेंट का हवाला देते हुए इसे हटा लिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर का क्या हुआ किसी को पता नहीं? हेलिकॉप्टर गायब होने की लिखित शिकायत अप्रैल 2023 में नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी से की गई।

ऐसा कोई भी हेलीकॉप्टर कार्यशाला में नहीं आया: RR चीफ मनोज प्रभात

शिकायत के बाद कल्याण ने लखनऊ नगर निगम के अफसरों से पूछा कि हेलीकॉप्टर कहां गया? उस वक्त नगर निगम जोन-8 के जोनल सेनेटरी अफसर राजेश झा ने लिखित जवाब दिया कि हेलीकॉप्टर गोमती नगर स्थित निगम के रबिश एंड रिमूवेबल (RR) कार्यशाला में मरम्मत के लिए भेजा गया है। हालांकि मौजूदा RR चीफ मनोज प्रभात का कहना है कि ऐसा कोई भी हेलीकॉप्टर कार्यशाला में नहीं आया न ही पूर्व में इसकी कोई एंट्री है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...