Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सुभाष चंद्र बोस की जयंती: CM योगी बोले-नेताजी का विराट व्यक्तित्व हर भारतीय को करता है प्रभावित

सुभाष चंद्र बोस की जयंती: CM योगी बोले-नेताजी का विराट व्यक्तित्व हर भारतीय को करता है प्रभावित

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर हजरतगंज स्थित नेताजी सुभाष चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए और नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

पढ़ें :- Greater Noida Bus Fire : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में AC फटने से लगी आग, 9 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, स्वाधीनता आंदोलन के महानायक ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भारत के क्रांतिकारियों के सिरमौर के रूप में ‘नेताजी’ सुभाष चंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई को एक नई दिशा दी। उनका विराट व्यक्तित्व हर भारतीय को प्रभावित करता है। देश के प्रति उनकी सेवाओं के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए ‘नेताजी’ की पावन स्मृतियों को नमन।

इसके साथ ही कहा कि, क्रांतिकारियों के सिरमौर के रूप में नेता जी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने भारतवासियों से आह्वान किया… तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। ‘दिल्ली चलो…’ के नारे ने हर किसी के अंदर जोश भरा। नेता जी ने देश में रहते हुए, देश के बाहर रहकर जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय है।

 

पढ़ें :- देखिए बंगाल में दीदी का क्या हश्र हुआ? राजनीति में हमेशा एक और एक दो नहीं होते, एक और एक 11 भी हो सकते हैं
Advertisement