Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. दुल्हा-दुल्हन के ऊपर अचानक सब फेंकने लगे सड़े अंडे, टमाटर, सब्जियां, पोती कालिख, कराई परेड

दुल्हा-दुल्हन के ऊपर अचानक सब फेंकने लगे सड़े अंडे, टमाटर, सब्जियां, पोती कालिख, कराई परेड

इंडिया में तो शादी दुल्हा और दु्ल्हन दोनों के लिए ही बेहद खास माना जाता है। इसके लिए महिनों पहले से पार्लर और मेकअप न जाने कितना खर्च किया जाता है। खुशी और स्वागत के लिए दुल्हा और दुल्हन के ऊपर फूल फेंका जाता है।

पढ़ें :- Shocking news: हेलमेट पहनकर कार चलाता है यह व्यक्ति, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

पर एक ऐसा देश है जहां शादी की रस्मों के बीच दुल्हा और दुल्हन के ऊपर सड़े हुए टमाटर फेंके जाते है। इतना ही नहीं मुंह पर कालिख लगाकर सड़ी सब्जियां फेंकते है।

अजब गजब रस्में

शादी के दौरान उसके नाते-रिश्तेदार, दोस्त-यार दुल्हा दुल्हन पर सड़े हुए अंडे मारते हैं और कीचड़ डालते हैं।  दरअसल, यह अजब गजब रस्म स्कॉटलैंड नाम के देश की है। जहां शादी की रस्मों के बीच दुल्हा दुल्हन के साथ ऐसा किया जाता है।

पढ़ें :- Shocking News: BJP कार्यालय में नौकरी करेगा लंगूर, पंखे के बिना नहीं आती इसे नींद, सैलरी है तीस हजार रुपये

बहुत पुराने समय से ये रस्म चली आ रही है। स्कॉटलैंड के लोग शादी को बहुत ही ज्यादा महत्व दिया करते थे। यह दो परिवारों को एक साथ लाने, दो कुलों के बीच रिश्तेदारी को आगे बढ़ाने और गठबंधनों को मजबूत करने और आपसी बातचीत को सुधारने का एक बेहतरीन तरीका माना जाता था।

हालांकि, शादी के दौरान एक अनोखी रस्म अदा करनी पड़ी और इसका असली उद्देश्य आज काफी रहस्यमयी है।
इसे ब्लैकनिंग द ब्राइड कहा जाता है। इसमें नए नवेले शादीशुदा कपल पर सड़ी-गंदी सब्जियां और कीचड़ फेंकते हैं।

यहां तक कि मुंह पर कालिख पोत दी जाती है। दुल्हा और दुल्हन को पूरी तरह से फिश सॉस, टार, चिड़ियों के पंखों, खराब दूध, सड़े हुए अंडे, आटा, मिट्टी, या कुछ ऐसे ही गंदी चीजों के साथ पोत दिया जाता है।

Advertisement