Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Summer Travel Hill Station: गर्मियों में घूमने के लिए भारत की ये जगहें हैं बेहद खास, बनाएं प्लान

Summer Travel Hill Station: गर्मियों में घूमने के लिए भारत की ये जगहें हैं बेहद खास, बनाएं प्लान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Summer Travel Hill Station : गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। बच्चों के स्कूल भी बंद होने वाले है। जिंदगी में कुछ नया और ताजापन लाने के लिए इस मौसम में परिवार के साथ हिलस्टेशन की सैर से  सुकून और ताजकी का अहसास होगा। अगर गर्मियों में बर्फ देखनी है तो पहाड़ों पर चले जाइए। आइए आपको गर्मियों में घूमने के लिए कुछ शानदार जगहों के बारे में बताते हैं|

पढ़ें :- Hanol Mahasu Devta Temple : हनोल के प्राचीन महासू मंदिर घूम आइए, मना जाता है कला और संस्कृति की अहम धरोहर

मुन्नार
जिंदगी की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर मुन्नार केरल का एक हिल स्टेशन है, जो इड्डुक्की जिले में पड़ता है। यहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। 12000 हेक्टेयर में फैले चाय के खूबसूरत बागान यहां की खासियत है। इसके अलावा यहां वन्य जीवन को करीब से देखा जा सकता है।

 रानीखेत
उत्तराखंड में गर्मियों में सैलानी घूमने के लिए देश विदेश से आते हैं। धार्मिक जगह होने के चलते यहां ज्यादातर लोग गंगा नहाने आते हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित हिल स्टेशन रानीखेत बड़ा फेमस है। ये छोटा-सा शहर खूबसूरती से भरा हुआ है। इस शहर का शांत वातावरण, फूलों से ढके रास्ते, देवदार और पाईन के लंबे पेड़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

औली
गर्मी के मौसम में सर्दी का मजा लेना है तो औली हिल स्टेशन जाएं। यह जगह उत्तराखंड में है। यह हिल स्टेशन ओक के जंगल के साथ-साथ नंदा देवी और नर पर्वत पहाड़ों से घिरी हुई है। यहां के बर्फ से ढ़के पहाड़ आपका मन मोह लेंगे। इसलिए इस बार औली घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

तीर्थन वैली
हिमाचल की तीर्थन वैली अनएक्प्लोर जगहों में से एक हैं। यहां आपको चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नज़र आएगी। गर्मी के मौसम में यहां का टेंपरेचर 10-25 डिग्री सेल्सियस रहता है।

पढ़ें :- Monsoon Trekking Point :  ये ट्रेकिंग पॉइंट मानसून में हो जाते हैं सबसे खतरनाक, फिसलन आम हो जाती है

कुर्ग
कर्नाटक में बसा कुर्ग भी गर्मी में ठंड का एहसास दिलाता है। यहां आपको चाय और कॉफी के सुंदर-सुंदर बागान देखने को मिल जाएंगे। कुर्ग में आप तालकावेरी, नागरहोल नेशनल पार्क, भगमंदला, दुबेरे, अब्बे वॉटर फॉल, निसर्ग धाम और इरुप्पू वॉटरफॉल जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यही नहीं, यहां कि पुष्पगिरि और ब्रह्मगिरी ट्रेकिंग भी बेहद फेमस है।

Advertisement