अगर आपको इटैलियन सलाद खाना बेहद पसंद है तो इसे खाने के लिए आपको होटल या रेस्टोरेंट में पैसा खर्च करने की जरुरत नहीं है आज हम आपको घर पर ही इटैलियन सलाद बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप घर बैठे परिवार के साथ खा सकते है।
पढ़ें :- Beauty Tip : गर्मियों में पसीना, गर्मी और धूप इन सबका हमारी त्वचा पर पड़ता है असर, जानें इसको कैसे रखें ठंडा और ग्लोइंग?
इटैलियन सलाद बनाने के लिए जरुरी सामग्री
शेल पास्ता – 2 कप ( उबला हुआ) मटर – 1/2 कप (उबला हुआ) आलू – 1/2 कप (उबला हुआ) टमाटर – 1/2 कप खीरा – 1/2 कप सलाद का पत्ता – 1/2 कप कॉर्न फ्लेक्स – 1/2 कप लहसुन के जवे – 3/4 कप (भुने हुए) अजमोद – 2 चम्मच एग्लेस मायोनीज – 2 चम्मच टारटरे सॉस – 2 चम्मच दूध – 2 चम्मच नमक – स्वादअनुसार मिर्च – स्वादअनुसार काली मिर्च – 1/2 चम्मच अजवाइन – 1/2 चम्मच लाल मिर्च – 1/2 चम्मच।
इटैलियन सलाद घर पर बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बर्तन में पास्ता, मटर, आलू, टमाटर, खीरा, सलाद पत्ता और अजमोद डालें। फिर इसमें मायोनीज, पास्ता सॉस, दूध, नमक, काली मिर्च के दाने, अजवाइन, लाल मिर्च के टुकड़े मिलाकर एक मुलायम मिश्रण बना
लें।
परोसने से पहले इसमें कॉर्न फ्लेक्स और लहसुन के जवे मिलाएं। अब टमाटर के टुकड़ों के साथ मिश्रण को सजाएं। ठंडा होने पर इसे घरवालों को सर्व करें। आप इसमें रोस्टेड नट्स, बादाम, अखरोट और काजू भी मिला सकते हैं।