Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Gochar 2023 : 16 दिसंबर को सूर्य करेंगे धनु राशि में गोचर, इन राशियों के लोगों की किस्मत बदल सकती है

Surya Gochar 2023 : 16 दिसंबर को सूर्य करेंगे धनु राशि में गोचर, इन राशियों के लोगों की किस्मत बदल सकती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Gochar 2023 :  ग्रह मंडल के राजा सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं।  आत्मा के कारक माने जाने वाले सूर्य देव 15 जनवरी तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य देव का यह गोचर कुछ राशि के लोगों को अप्रत्याशित लाभ भी दे सकता है। पंचांग के अनुसार,  सूर्य राशि परिवर्तन का संक्रांति कहा जाता है।  ऐसे में 16 दिसंबर को धनु संक्रांति भी पड़ रही है। सूर्य के धनु राशि में आने से ज्योतिष में खास माने जाने वाला बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है। वहीं सूर्य देव के इस  गोचर  से 3 राशियों की किस्मत भी बदल सकती है।

पढ़ें :- Bada Mangal Special: जब भक्त हनुमान से हार गए थे श्रीराम, फिर हुआ कुछ ऐसे कि...

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यो में सफलता मिलने की संभावना है। करियर से जुड़ा शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगा। हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी महिला की मदद से बड़ा धन लाभ हो सकता है।

कन्या राशि
सूर्य का इस गोचर से कन्या राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक से धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। वहीं किसी बड़ी परेशानी के सुलझने की भी संभावना है।

तुला राशि
तुला राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। इसके अलावा अगर कहीं लंबे समय से कोई रुका हुआ धन है तो वहीं भी वापस मिल सकता है। हालांकि, इस दौरान सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।

पढ़ें :- Buddha Purnima 2024 :  बुद्ध जयंती इस दिन मनाई जाएगी, बुद्ध ने ज्ञान के प्रकाश से विश्व को रोशन किया
Advertisement