Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya vrishabh rashi mein gochar 2023 : सूर्य देव खुशियों की सौगात लेकर आए वृषभ राशि में, जानें कैसा रहेगा गोचर

Surya vrishabh rashi mein gochar 2023 : सूर्य देव खुशियों की सौगात लेकर आए वृषभ राशि में, जानें कैसा रहेगा गोचर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya vrishabh rashi mein gochar 2023 :  पृथ्वी पर जीवन के कारक सूर्य देव की चाल बदल रही है। सूर्य देव 15 मई यानी आज वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 15 मई को सूर्य देव सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे, इसे वृषभ संक्रांति के नाम से जाना जाएगा। आज के दिन सूर्य देव की पूजा करने से कुंडली में सूर्य प्रबल होते हैं।  कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है तो जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है। सूर्य इस राशि एक महीने तक रहेंगे, उसके बाद मिथुन राशि में गोचर करेंगे।

पढ़ें :- Hindu Panchang: श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी, जाने शुभ-अशुभ समय मुहूर्त और राहुकाल...

सूर्य के इस गोचर का असर जीव जगत और वनस्पतियों पर भी पड़ता है। सूर्य की इस चाल का सीधा असर सभी राशियों के जातकों पर भी पड़ता है। आइये जानते सूर्य गोचर का प्रभाव विभिन्न राशियों के लिए कैसा रहेगा।

कर्क- सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे।

धनु- धनु राशि के जातकों को इसके प्रभाव से भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

मीन- इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में कई सारे लाभ प्राप्त होंगे। आपका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। इस राशि के जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

पढ़ें :- Hindu Panchang: श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, जाने शुभ-अशुभ समय मुहूर्त और राहुकाल...

मकर- सेहत और पाचन तंत्र का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। करियर में जोखिम लेने से बचें

Advertisement